सुधा मूर्ति ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ,राष्ट्रपति ने किया है मनोनीत

  • whatsapp
  • Telegram
सुधा मूर्ति ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ,राष्ट्रपति ने किया है मनोनीत
X

मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है. मूर्ति ने आज भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली.

इस दौरान उनके पति नारायण मूर्ति ,केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल मौजूद थे.बता दे कि, सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक टीचर और राइटर भी हैं. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं. उनका जन्म 19 अगस्त 1950 को शिगांव में हुआ. उन्होंने इनंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति से साल 1978 में शादी की. उनकी एक बेटी अक्षरा मूर्ति हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं. सुधा मूर्ति के बेटे का नाम रोहन मूर्ति है.

Next Story
Share it