Home > National > रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा के लिए अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा के लिए अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

X
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की। उन्होंने पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ जैसे हालिया द्विपक्षीय कार्यक्रमों की समीक्षा की।
अमेरिकी रक्षा सचिव ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। दोनों मंत्रियों ने पिछले साल संपन्न भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोड मैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की। भारतीय शिपयार्डों में अमेरिकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत जैसे अन्य रक्षा औद्योगिक सहयोग मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा की गई।
Next Story





