Home > National > आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी
आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी

X
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरीवाल की गिरफ्तारी को आज सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि पार्टी ने श्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की है। उन्होंने कहा कि इसका उल्लेख सुबह उच्चतम न्यायालय में किया जाएगा।
गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी भी आज सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके अलावा, पार्टी देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी करेगी।
Next Story





