धर्मेंद्र प्रधान ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात

  • whatsapp
  • Telegram
धर्मेंद्र प्रधान ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात
X

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में अग्निवीर अभ्यर्थियों से मुलाकात की। धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

प्रधान ने कहा कि उन्होंने सुबह अग्निवीर अभ्यर्थियों के साथ समय बिताया तथा उनकी तैयारियों के बारे में पूछताछ की और उन्हें प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री ने अग्निवीर अभ्यर्थियों के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो 'एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट में कहा, "समर शेष है, भारत मां के अग्निवीर। लक्ष्य शेष है, राष्ट्र गौरव हो ध्येय तुम्हारा, भारत मां के विजयशील। संबलपुर में अग्निवीर साधकों के साथ एक अच्छी सुबह बिताई।

अग्निवीरों से मुलाकात के बाद उन्होंने स्कूटर की सवारी भी की। दो बार के राज्यसभा सदस्य प्रधान इस बार अपने गृह राज्य ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा में वापसी करने की कोशिश में हैं। वह 2004 में ओडिशा के देवगढ़ से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए थे।

Next Story
Share it