पंजाब विजिलेंस द्वारा दर्ज जंग-ए-आजादी मामले में चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

  • whatsapp
  • Telegram
पंजाब विजिलेंस द्वारा दर्ज जंग-ए-आजादी मामले में चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
X

चुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव से जंग-ए-आजादी स्मारक मामले में रिपोर्ट मांगी है।

विजिलेन्स ब्यूरो ने कल स्मारक निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार और अजीत समूह के डॉ बलजिन्दर सिंह हमदर्द समेत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। विपक्षी भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल नेताओं ने इसे “प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया था। भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस संदर्भ में निर्वाचन आयोग को पत्र भी लिखा था।

चुनाव आयोग ने वीरवार को पंजाब के लिये नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक ने इस मामले में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से तथ्य आधारित रिपोर्ट मांगने का निर्देश दिया।

Next Story
Share it