दिल्ली पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

  • whatsapp
  • Telegram
X

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी दिल्ली पहुंच गए हैं. इनके अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी पीएम मोदी की शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं. पीएम मोदी शाम 7.15 बजे शपथ लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी भारत पहुंच रहे हैं. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इनके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के अलावा भूटान के राष्ट्राध्यक्ष भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे. इनके साथ ही सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

Next Story
Share it