भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की कांग्रेस से राष्ट्रपति, आदिवासी समुदायों से माफी मांगने की मांग

  • whatsapp
  • Telegram
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की कांग्रेस से राष्ट्रपति, आदिवासी समुदायों से माफी मांगने की मांग
X

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी के गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी चरित्र को दर्शाता है। श्री नड्डा ने कांग्रेस से राष्ट्रपति और देश के आदिवासी समुदायों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश के सर्वोच्च पद का अपमान करने के बजाय लोकतंत्र के मंदिर में सार्थक चर्चा पर ध्यान देना चाहिए।

श्री नड्डा ने कहा कि संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संबोधन व्यवहारिक और दूरदर्शी था।

Next Story
Share it