लाल रंग का बजट टैब लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री

  • whatsapp
  • Telegram
लाल रंग का बजट टैब लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री
X


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार आठवां बजट पेश करेंगी।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 8:45 बजे अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची। वित्त मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौपने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची। राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु बजट मंजूरी देंगी। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। जहां बजट पर मुहर लगेगी। इसके बाद संसद में सुबह 11 बजे वित्तमंत्री का भाषण शुरू होगा।

पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपर लेस होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पारंपरिक 'बही खाते' के बजाय टैब के माध्यम से बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी।

Next Story
Share it