राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम में लगाई ‘आस्था की डुबकी’
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रयागराज में त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान से पहले राष्ट्रपति ने मां गंगा को पुष्प...


महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रयागराज में त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान से पहले राष्ट्रपति ने मां गंगा को पुष्प...
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रयागराज में त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान से पहले राष्ट्रपति ने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। इस मौके राष्ट्रपति ने सूर्य को अर्घ्य दिया और सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने त्रिवेणी संगम पर मां गंगा की आरती की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे। त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति क्रुज से अक्षयवट के लिए रवाना हुई। इस दौराने उन्होंने गंगा में प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।
बाद में राष्ट्रपति ने अक्षयवट की पहुंची जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति का महाकुम्भ दौरा प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक क्षण रहा। उनकी उपस्थिति से महाकुम्भ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिली है। वहीं महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन नए रिकार्ड बन रहा है। महाकुंभ में अब तक करीब 44 करोड़ लोगों ने स्नान किया।