छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: पीएम मोदी ने किया नमन

  • whatsapp
  • Telegram
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: पीएम मोदी ने किया नमन
X



आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके पराक्रम और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी, पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वे हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने शासन, सैन्य रणनीति, नौसैनिक शक्ति और सामाजिक न्याय की ऐसी मिसाल कायम की, जिसका प्रभाव आज भी भारत की राष्ट्रनीति में झलकता है। शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी किले में हुआ। उनकी माता, जीजाबाई ने बचपन से ही उनमें स्वराज्य, न्याय और धर्म के प्रति आदर का भाव विकसित किया। उनके गुरु दादोजी कोंडदेव ने उन्हें राजनीति, प्रशासन और युद्ध कौशल में निपुण बनाया।

शिवाजी महाराज की विरासत आज भी जीवंत है। उनकी जयंती पर महाराष्ट्र समेत पुरे देश में भव्य समारोह आयोजित किये जा रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म स्थान शिवनेरी किले में भी एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर नागपुर में लोगों ने सड़कों पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियों को आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा के रूप में देखा जाता है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय नौसेना है। वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समय-समय पर छत्रपति शिवजी महाराज को आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा का स्रोत बताते आये हैं।


Next Story
Share it