दिल्ली में आज से भाजपा सरकार का आगाज, रेखा गुप्ता लेंगी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली में आज से भाजपा सरकार का आगाज, रेखा गुप्ता लेंगी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
X



दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने रेखा गुप्ता की सलाह पर भाजपा के विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। ये नए मंत्री आज मुख्यमंत्री के साथ एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर करीब 12:15 बजे होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। इसके अलावा, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस समारोह में भाग लेंगे। रामलीला मैदान वही स्थल है जहां 2013 में अरविंद केजरीवाल ने सत्ता संभाली थी। अब 12 साल बाद एक नई राजनीति की शुरुआत हो रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने समारोह की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। दिल्ली भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

पर शपथ ग्रहण समारोह का पोस्टर साझा किया है, जिसमें दिल्लीवासियों से 'विकसित दिल्ली शपथ समारोह' में भाग लेने की अपील की गई है।

रामलीला मैदान में 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है और तीन बड़े स्टेज बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं और 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वीआईपी प्रवेश के लिए 4 गेट बनाए गए हैं और मेटल डिटेक्टर और बैरिकेड्स के जरिए सुरक्षा जांच की जाएगी। शपथ ग्रहण के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने कुछ मार्गों में बदलाव किए हैं, जबकि अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां सुरक्षा में तैनात रहेंगी।


Next Story
Share it