श्रीमती रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में लेंगी शपथ

  • whatsapp
  • Telegram
श्रीमती रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में लेंगी शपथ
X


श्रीमती रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। कल नई दिल्ली में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई। श्रीमती रेखा गुप्‍ता ने राजनिवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। श्री सक्सेना ने दावा स्वीकार करते हुए उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। श्रीमती गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों के कल्याण और विकास के लिए पूरी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया।


रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। उन्‍होंने शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। श्रीमती गुप्‍ता ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में एबीवीपी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी बनीं। वे दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

Next Story
Share it