नई सीएम ने की यमुना आरती, यमुना सफाई की ओर पहला कदम

  • whatsapp
  • Telegram
नई सीएम ने की यमुना आरती, यमुना सफाई की ओर पहला कदम
X

दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने यमुना नदी की सफाई को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके सभी कैबिनेट सहयोगी शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही वासुदेव घाट पर पहुंचे और यमुना आरती की।

यह यमुना आरती इस बात को साफ-साफ दिखाती है कि विधानसभा चुनाव में यमुना की गंदगी के मुद्दे ने कितना असर डाला था। अब नई सरकार इसे स्वच्छ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मौके पर मौजूद रहे और मंत्रोच्चार के बीच आरती का आयोजन किया गया।

पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना को साफ करने के वादे किए थे, लेकिन वो पूरे नहीं हो पाए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना आरती के बाद कहा कि, आज मां यमुना की आरती करते हुए हमने फिर से मां यमुना को उनके पुराने साकार रूप में लाने और साफ करने के संकल्प को दोहराया।उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले तीन साल में यमुना को साफ करने की रणनीति बनाई गई है।

चुनाव के बाद कई जगहों पर यमुना से गाद हटाने का काम भी शुरू हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और अब यह सफाई अभियान तेजी से चल रहा है।





Next Story
Share it