राष्ट्रपति मुर्मु आज पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी और उत्तीर्ण छात्रों को...


X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी और उत्तीर्ण छात्रों को...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी और उत्तीर्ण छात्रों को संबोधित करेंगी। इससे पहले कल शाम राष्ट्रपति ने राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और प्रेरणा से पंजाब की धरती ने शहीदों और क्रांतिकारियों को जन्म दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब के प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत से हरित क्रांति को सफल बनाया और देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि राज्य के किसान और कृषि वैज्ञानिक एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर पूरे देश का कृषि के क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे।
Next Story