छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु आज विधानसभा के विशेष समारोह में लेंगी भाग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस...


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति विधानसभा में 'विधायकों को उद्बोधन' कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति विधायकों से चर्चा भी करेंगी। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विधायकों को सदन में काम करने को लेकर अपने विचार भी प्रस्तुत करेंगी।
उनके आगमन से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- संघर्ष, संकल्प और सेवा की प्रतिमूर्ति है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...
आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर द्रौपदी मुर्मु आसीन हैं, प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व कर रही हैं। वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। माता कौशल्या की पुण्य भूमि और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनका अभिनंदन करने जन-जन उत्साहित हैं।
उनकी उपस्थिति हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत होगी और प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन...