स्लोवाकिया में रामायण का मंचन, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया अवलोकन

  • whatsapp
  • Telegram
स्लोवाकिया में रामायण का मंचन, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया अवलोकन
X


भारतीय संस्कृति के प्रतीक 'रामायण' का मंचन स्लोवाकिया में किया गया, जिसे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देखा। इस आयोजन ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ किया।

इससे पहले, बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की यात्रा के अंतिम चरण में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचीं। यह 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाक गणराज्य की पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्लोवाक गणराज्य की यात्रा की शुरुआत राष्ट्रपति भवन (प्रेसिडेंशियल पैलेस) से की, जहां स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान, एक जोड़े ने पारंपरिक स्लोवाक परिधान पहनकर रोटी और नमक से उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत की प्रक्रिया पूरी की।

Next Story
Share it