पुर्तगाल और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटीं राष्ट्रपति

  • whatsapp
  • Telegram
पुर्तगाल और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटीं राष्ट्रपति
X


भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो देशों पुर्तगाल और स्लोवाकिया की सफल राजकीय यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आई हैं। उनकी यह यात्रा भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम रही।

स्लोवाकिया की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया। उन्होंने स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच को संबोधित करते हुए व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा की और स्लोवाकिया में बसे भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्लोवाकिया के नित्रा शहर में स्थित टाटा मोटर्स के जगुआर लैंड रोवर (JLR) संयंत्र का दौरा भी किया। उन्होंने वहां लैंड रोवर डिफेंडर की एक नई इकाई के रोलआउट को देखा। करीब 1.4 बिलियन यूरो के निवेश से बने इस संयंत्र में हर साल लगभग 1.5 लाख वाहनों के उत्पादन की क्षमता है।

भारत और स्लोवाकिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं। राष्ट्रपति मुर्मु की यह यात्रा इन संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ व्यापार में विविधता और निवेश के नए रास्ते खोलने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगी।

Video Caption: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो देशों पुर्तगाल और स्लोवाकिया की सफल राजकीय यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आई हैं।

Next Story
Share it