राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आम्बेडकर जयंती पर देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आम्बेडकर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कई कठिनाइयों के बावजूद एक अलग...


X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आम्बेडकर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कई कठिनाइयों के बावजूद एक अलग...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आम्बेडकर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कई कठिनाइयों के बावजूद एक अलग पहचान बनाई और पूरी दुनिया में सम्मान अर्जित किया। उन्होंने बाबा साहब को एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, विधिवेत्ता और महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि वे अद्भुत योग्यता वाले और बहुमुखी व्यक्तित्व का धनी थे। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा साहब समान अधिकारों के प्रबल समर्थक थे, जिन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि बाबा साहब शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और वंचितों के सशक्तिकरण का माध्यम मानते थे।
Next Story