दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना भारत, जापान को छोड़ा पीछे
भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जापान को भारत ने पीछे छोड़ा है और अब जापान दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया...


भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जापान को भारत ने पीछे छोड़ा है और अब जापान दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया...
भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जापान को भारत ने पीछे छोड़ा है और अब जापान दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने इस घोषणा करते हुए जानकारी दी है।
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने घोषणा की है कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य विषय पर नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह जानकारी दी गई है।
4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंची अर्थव्यवस्था
इस बैठक में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य 2047' पर 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक शनिवार को हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य 2047' विषय पर 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। बैठक में पीएम मोदी ने कहा था, "विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है।"
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "भारत जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। #ViksitBharat की ओर एक तेज़ कदम, एक बड़ी छलांग। ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद।"