राम मंदिर का स्वार्णिम शिखर कलश हुआ स्थापित
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वार्णिम शिखर (गुंबद) स्थापित किया गया है। भूतल से 161 फीट ऊंचा शिखर मंदिर की...


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वार्णिम शिखर (गुंबद) स्थापित किया गया है। भूतल से 161 फीट ऊंचा शिखर मंदिर की...
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वार्णिम शिखर (गुंबद) स्थापित किया गया है। भूतल से 161 फीट ऊंचा शिखर मंदिर की भव्यता को अलौकिक और अद्भुत स्वरूप प्रदान कर रहा है।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यह दो दिवसीय समारोह 5 जून को राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा।
श्रीराम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार में भगवान श्रीराम की मूर्ति, देवी सीता के साथ दो फुट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखी जाएगी। श्रीराम दरबार के सामने भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्तियाँ भी बैठी हुई अवस्था में स्थापित की जाएंगी। सिंहासन के पीछे भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां खड़ी अवस्था में स्थापित की जाएंगी।
इससे पहले कल, रामनगरी में सरयू तट से कलश यात्रा निकली, जिसमें 400 महिलाओं ने सरयू से कलश में जल भरा और मुख्य यजमान के नेतृत्व में सरयू पूजन के बाद सभी महिलाएं रामनगरी के विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस यज्ञ मंडप तक पहुंचीं।