पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ का कहर, पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता

  • whatsapp
  • Telegram
पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ का कहर, पीएम मोदी ने व्यक्त की चिंता
X



पूर्वोत्तर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की। उन्होंने प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य के मौजूदा हालात और राहत व पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।

वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रधानमंत्री की तरफ से दिए गए आश्वासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंन कहा कि राज्य प्रशासन स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Story
Share it