आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, नई दिल्ली में हुई बैठक

  • whatsapp
  • Telegram
आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, नई दिल्ली में हुई बैठक
X

भारत-ऑस्ट्रेलिया राजनयिक संबंधों की 5वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

साथ ही राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को पश्चिमी मोर्चे पर भारत के सामने आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स को चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पहलगाम आंतकी हमले की घटना पर शोक जताया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ खड़ा है।


Next Story
Share it