दुनिया भर के नेताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में प्रभावित लोगों के प्रति दुनियां भर के नेताओं की संवेदनाएं प्राप्त हो रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस...


अहमदाबाद विमान दुर्घटना में प्रभावित लोगों के प्रति दुनियां भर के नेताओं की संवेदनाएं प्राप्त हो रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस...
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में प्रभावित लोगों के प्रति दुनियां भर के नेताओं की संवेदनाएं प्राप्त हो रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू ने दुख व्यक्त करते हुए भारत सरकार और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनका देश इस दुर्घटना से बहुत व्यथित है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के मद्देनजर कनाडाई अधिकारी अपने समकक्षों के साथ निकट संपर्क में हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में इस हादसे पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लयेन ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वे दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि कई ब्रिटिश नागरिकों को ले जा रहे विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में उनकी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और अन्य नेताओं ने विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।