शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथुला से पहला जत्था रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथुला से पहला जत्था रवाना
X



पांच साल के अंतराल के बाद आज सिक्किम से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नाथुला दर्रे से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस साल नाथुला से कुल 10 जत्थे रवाना होंगे।

हर जत्थे में लगभग 48 लोग होंगे, जिनमें अधिकारी, रसोइये और सहायक कर्मचारी भी शामिल हैं। यात्रा पूरी करने में लगभग 20-21 दिन लगेंगे। पहले जत्थे में 37 यात्री और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

750 तीर्थयात्रियों का चयन हुआ

इस बार कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर ड्रा से नई दिल्ली में किया गया। यह यात्रा आखिरी बार साल 2019 में हुई थी। कोविड 19 के बाद इसे रोक दिया गया था। 5 साल के बाद हो रही इस पवित्र यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Next Story
Share it