प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में घाना पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पांच देशों-घाना, त्रिनिडाड और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील तथा नामीबिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा की...


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पांच देशों-घाना, त्रिनिडाड और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील तथा नामीबिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पांच देशों-घाना, त्रिनिडाड और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील तथा नामीबिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा की शुरुआत घाना से हो रही है। यहां, पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यात्रा से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घाना वैश्विक दक्षिण का एक महत्वपूर्ण भागीदार है और अफ्रीकी संघ और पश्चिमी अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय में इसकी अहम भूमिका है।
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम घाना की राजधानी अक्रा पहुंचेंगे, जहाँ उनका औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह दौरा राष्ट्रपति जॉन महामा के कार्यकाल की शुरुआत में हो रहा है। दोनों नेता संबंधों की निरंतरता और उन्हें और मज़बूत करने पर बात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बैठकें जुबली हाउस में होंगी, जो भारत की मदद से बनाया गया राष्ट्रपति काम्प्लेक्स है।
बातचीत में आर्थिक सहयोग, कृषि, रक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और पश्चिम अफ्रीका के लिए वैक्सीन हब बनाने जैसे मुद्दे शामिल होंगे। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है-जिसमें जॉइंट कमीशन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का नवीकरण, आयुर्वेद और मानकों में सहयोग अहम हैं। क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी चर्चा होगी, जिसके बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। दिन का समापन राष्ट्रपति महामा द्वारा आयोजित स्टेट डिनर से होगा। यह यात्रा भारत और घाना के संबंधों को और मज़बूत करने और ग्लोबल साउथ के साथ भारत की भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास है।