भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति' का हुआ समापन
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास शाक्ति का आठंवा संस्करण आज संपन्न हो गया। इसका समापन फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में...


भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास शाक्ति का आठंवा संस्करण आज संपन्न हो गया। इसका समापन फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में...
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास शाक्ति का आठंवा संस्करण आज संपन्न हो गया। इसका समापन फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में औपचारिक रूप से किया गया।
इस अभ्यास ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग और परिचालन स्तर के तालमेल को और मजबूत किया। इस अभ्यास में भारत की तरफ से जम्मू-कश्मीर राइफल्स बटालियन के करीब 90 सैनिकों और फ्रांसीसी सेना की ओर से 13वीं डेमी-ब्रिगेड डे लेजियन एत्रांजेरे ने हिस्सा लिया। दोनों सेनाओं ने शहरी युद्ध, बाधा पार करने, संयुक्त गश्त और सैनिकों की तैनाती जैसे कई मिशन-विशेष अभ्यास किए गए।
ये सभी अभ्यास वास्तविक युद्ध स्थितियों के अनुरूप किए गए, जिससे सैनिकों की रणनीति, लचीलेपन और फुर्ती में सुधार हुआ। भारत के फ्रांस और मोनाको में राजदूत संजीव सिंगला ने कैंप का दौरा कर भारतीय सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के प्रोफेशनलिज़्म की सराहना की।