संसद सत्र: लोकसभा में आज पेश होंगे दो विधेयक

  • whatsapp
  • Telegram
संसद सत्र: लोकसभा में आज पेश होंगे दो विधेयक
X


लोकसभा में आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री और 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा में दो विधेयक पेश किए जाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025 पेश करेंगे। यह विधेयक व्यक्तियों और व्यवसायों पर अनुपालन के दबाव को कम करने के लिए विभिन्न कानूनों में संशोधन करता है और कारोबारी सुगमता को सुनिश्चित करता है। इस विधेयक को पेश करने के साथ ही केन्द्रीय मंत्री इसे प्रवर समिति को सौंपने का भी प्रस्ताव करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष की ओर से समिति के सदस्य और उसके नियम तय होंगे। ये समिति संसद के अगले सत्र के पहले दिन इससे संबंधित रिपोर्ट को पेश करेंगे। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा पेश होने वाला यह विधेयक भारतीय प्रबंध संस्थान अधिनियम, 2017 में संशोधन करेगा। इस विधेयक के माध्यम से सभी भारतीय प्रबंधन संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान घोषित किया जाएगा। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा।

Next Story
Share it