भगवान गणपति की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी आज प्रदेशभर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

  • whatsapp
  • Telegram
भगवान गणपति की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी आज प्रदेशभर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
X

भगवान गणपति की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी आज प्रदेश भर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों और घरों में विघ्नहर्ता गणपति का विशेष अभिषेक और आरती की जा रही है।

राजधानी जयपुर के गढगणेश मंदिर सहित सभी गणेश मंदिरों में मंगला आरती में डंका अर्पित कर लड्डू-गुड़धानी का भोग लगाया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भी विशेष अभिषेक किया जा रहा है। बडी संख्या मे श्रद्धालुओं की भीड के मद्देनजर प्रशासन ने यातायात के विशेष इंतजाम किए है। आज सवाईमाधोपुर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में मुख्य मेला भर रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि मेले में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोर्या के उद्घोष के साथ उत्साह से दर्शन कर रहे है। बारां में गणपति स्थापना के साथ ही जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में एक दिवसीय मेले लगाये गये है। पाली के प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में अभिषेक, हवन और ध्वजारोहण कर विशेष पूजा की जा रही है।

भीलवाडा, हनुमानगढ़, जैसलमेर, करौली, कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर सहित अन्य स्थानों पर भी कई धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है। इससे पहले कल गणपति का सिंजारा पर्व मनाया गया। इस मौके पर गणेश जी को मेहंदी अर्पित की गई। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश प्रतिमा को स्वर्ण मुकुट पहनाया गया और पारंपरिक श्रृंगार किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Next Story
Share it