राजनाथ सिंह और ब्राज़ील उपराष्ट्रपति की रक्षा सहयोग पर चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के साथ बैठक की। इस दौरान ब्राज़ील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो...


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के साथ बैठक की। इस दौरान ब्राज़ील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के साथ बैठक की। इस दौरान ब्राज़ील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो भी उपस्थित थे।
भारत और ब्राज़ील ने सैन्य-से-सैन्य और रक्षा-औद्योगिक सहयोग सहित आपसी हित के क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के नेतृत्व में ब्राज़ीलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को रेखांकित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ब्राज़ील के बीच रणनीतिक साझेदारी आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और सामरिक हितों की समानता पर आधारित है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संबंध दोनों देशों की उस साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वे अपने-अपने क्षेत्रों और उससे परे शांति, सुरक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ब्राज़ील का साझा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय शासन व्यवस्था और वैश्विक आर्थिक ढांचे में बड़ी भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की रक्षा और सुरक्षा साझेदारी वैश्विक शांति, सुरक्षा और बहुपक्षवाद को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों की रक्षा में योगदान दे सकती है।