शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट
भाई दूज के पावन पर्व पर आज गुरुवार को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर...

X
भाई दूज के पावन पर्व पर आज गुरुवार को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर...
भाई दूज के पावन पर्व पर आज गुरुवार को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान पूरी केदारघाटी “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से गूंज उठी।
कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस शुभ अवसर पर धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने कहा, “इस बार 17.5 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
Next Story