सरगुजा में राष्ट्रपति का ऐतिहासिक दौरा, लोगों में उत्साह

  • whatsapp
  • Telegram
सरगुजा में राष्ट्रपति का ऐतिहासिक दौरा, लोगों में उत्साह
X




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

सरगुजा में किसी राष्ट्रपति का यह दौरा 73 साल बाद हो रहा है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

जनजातीय गौरव दिवस के समापन पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल कलाकारों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र अब तेजी से बदल रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं में सुधार दिखाई दे रहा है। नक्सलवाद की समस्या भी कम हो रही है।

Next Story
Share it