सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  • whatsapp
  • Telegram
सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
X


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लोगों के कौशल और क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने आज आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से 2047 तक भारत विकसित बन सकता है।

Next Story
Share it