चीन में अरुणाचल प्रदेश की महिला को रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध
चीन में ट्रांज़िट के दौरान अरुणाचल प्रदेश की महिला यात्री को रोके जाने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से जानकारी मिली है...
X
चीन में ट्रांज़िट के दौरान अरुणाचल प्रदेश की महिला यात्री को रोके जाने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से जानकारी मिली है...
चीन में ट्रांज़िट के दौरान अरुणाचल प्रदेश की महिला यात्री को रोके जाने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से जानकारी मिली है कि घटना के तुरंत बाद बीजिंग और दिल्ली में चीनी अधिकारियों के समक्ष विरोध-पत्र सौंपा गया, जबकि शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यात्री को तत्काल सहायता प्रदान की।
पत्र में भारत का कहना है कि महिला को पूरी तरह बेबुनियाद कारणों से हिरासत में लिया गया, जबकि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और वहां के नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा करने का पूरा अधिकार है। भारत ने यह भी कहा कि चीनी कार्रवाई शिकागो और मॉन्ट्रियल नागरिक उड्डयन सम्मेलनों का उल्लंघन है। दोनों देशों के रिश्ते सामान्य करने की कोशिशों के बीच चीन की यह हरकत अनावश्यक तनाव और बाधाएं पैदा कर रही है।
Next Story





