राष्ट्रपति मुर्मु का इम्फाल में नू पी लाल स्मृति परिसर का दौरा, वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि भी करेंगी अर्पित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल में नू पी लाल स्मृति परिसर का दौरा करेंगी। वे राज्य की वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल में नू पी लाल स्मृति परिसर का दौरा करेंगी। वे राज्य की वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल में नू पी लाल स्मृति परिसर का दौरा करेंगी। वे राज्य की वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति मणिपुर के सेनापति ज़िले में जनसभा को संबोधित करेंगी और जिले की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु मणिपुर की दो दिन की यात्रा पर कल इम्फाल पहुंचीं।
उन्होंने कल इम्फाल में एक हजार तीन सौ 87 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय विकास, सड़क, कृषि, बिजली और पेयजल से संबंधित हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि इन परियोजनाओं से रोजगार बढ़ेगा और बुनियादी ढ़ांचा बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार मणिपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंसक घटनाओं में लोगों की मौत दुखद है और मणिपुर की जनता की चिंता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।





