राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक शाश्वत, दूरदर्शी और आध्यात्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने यह उपदेश दिया कि आंतरिक शक्ति और मानवता की सेवा एक सार्थक जीवन की नींव हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के शाश्वत ज्ञान को विश्व तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों में राष्ट्रीय गौरव का संचार किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति ने कामना की कि उनकी शिक्षाएं मानवता को प्रेरित करती रहें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाशक्ति के सशक्त प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प में निरंतर नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। मेरी कामना है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का यह दिव्य अवसर सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे युवा साथियों के लिए नई शक्ति और नया आत्मविश्वास लेकर आए।





