गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की मजबूत उपस्थिति मिलेगी
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की मजबूत उपस्थिति देखने को मिलेगी। भारतीय नौसेना के मार्चिंग दस्ते में देशभर से शामिल 144...
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की मजबूत उपस्थिति देखने को मिलेगी। भारतीय नौसेना के मार्चिंग दस्ते में देशभर से शामिल 144...
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की मजबूत उपस्थिति देखने को मिलेगी। भारतीय नौसेना के मार्चिंग दस्ते में देशभर से शामिल 144 युवा नाविक शामिल होंगे, जो भारत की 'विविधता में एकता' की भावना प्रदर्शित करेंगे। परेड कमांडर लेफ्टिनेंट करण नाग्याल ने बताया है कि इन नौसेना के जवानों ने दो महीने से अधिक का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि नौसेना की भागीदारी राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
साथ ही युद्ध के लिए तैयार और आत्मनिर्भर बल की मजबूत भूमिका को उजागर करती है। उन्होंने यह भी बताया कि नौसेना की झांकी में 'एक मजबूत राष्ट्र के लिए एक मजबूत नौसेना' की थीम को दर्शाया जाएगा। इसमें भारत की प्राचीन काल से वर्तमान तक की समुद्री यात्रा का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताय कि भारतीय नौसेना बैंड के 80 संगीतकार गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट समारोह में प्रस्तुति देंगे।





