गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों को दिए 'मिशन मोड' जारी रखने के निर्देश

  • whatsapp
  • Telegram
गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों को दिए मिशन मोड जारी रखने के निर्देश
X




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ 'मिशन मोड' में अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित शीर्ष सैन्य और पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जहां शाह ने क्षेत्र को जल्द से जल्द आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए हर संभव संसाधन देने का आश्वासन दिया।

इससे पहले गृह मंत्री ने कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और बीएसएफ की चौकियों पर जवानों के साथ समय बिताते हुए उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया और जवानों के कल्याण के लिए 242 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

शाह का यह दौरा हाल ही में हुए सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने की कवायद का हिस्सा है।

फोटो स्त्रोत: गृह मंत्री अमित शाह ‘

Next Story
Share it