भारत-मलेशिया के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

  • whatsapp
  • Telegram
भारत-मलेशिया के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर
X




भारत-मलेशिया के बीच कुल 11 दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान हुआ। जिसमें समझौता-ज्ञापन, दस्तावेज और समझौते शामिल हैं। आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य क्षेत्र , भ्रष्टाचारोधी सहयोग, शिक्षा क्षेत्र, बिग कैट एलाइंस, सेमीकंडक्टर क्षेत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा में सहयोग हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के साथ डिजिटल, बायोटेक, टूरिज्म सहित इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग में बढ़ते सहयोग को साझेदारी की गति और गहराई करार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश मैरीटाइम, साझा संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हैं। उन्होंने तमिल भाषा को दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने वाला बताया। साथ ही कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

वैश्विक बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार, शांति के लिए प्रयास और आतंकवाद के ख़िलाफ एकजुट होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ दोहरे मापदंड अस्वीकार किए जाने चाहिए।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के आर्थिक क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास की सराहना की।

Next Story
Share it