प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए आए विश्वभर के लोगों का स्वागत किया

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए आए विश्वभर के लोगों का स्वागत किया
X




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन

के लिए विश्वभर से लोग भारत आ रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के लिए विश्व के नेताओं, उद्योगपतियों, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी प्रेमियों का हार्दिक स्वागत किया। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह अवसर इस बात का प्रमाण है कि देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर देश के युवाओं की क्षमता को भी दर्शाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि शिखर सम्मेलन का विषय 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' यानी सभी के लिए कल्याण, सभी के लिए सुख, मानव-केंद्रित प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई का उपयोग करने के प्रति देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Next Story
Share it