नरेंद्र मोदी बोले- फ्रांस के साथ भारत का रिश्ता इनोवेशन ही नहीं, भरोसे का भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुंबई में आयोजित इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुंबई में आयोजित इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुंबई में आयोजित इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस जैसे दो बड़े इनोवेशन हब का एक साथ आना वैश्विक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों का संबंध नवाचार के साथ-साथ भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित है।
इनोवेशन ईयर मनाने का साझा निर्णय
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस ने वर्ष 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे केवल उत्सव नहीं, बल्कि साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
भारत की नवाचार परंपरा और स्टार्टअप शक्ति
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी हजारों वर्षों की यात्रा में गणित, चिकित्सा, धातु विज्ञान और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों में मानव कल्याण के लिए निरंतर नवाचार किया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी भारत के युवा ‘इनोवेशन फॉर ग्लोबल गुड’ के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।





