प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान की दी शुभकामनाएं

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान की दी शुभकामनाएं
X




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने रमजान मुबारक कहा और आशा व्यक्त की कि यह शुभ महीना समाज में एकता की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कामना की कि सभी जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।

Next Story
Share it