गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के अगरतला में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा के अगरतला में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। त्रिपुरा में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन...

गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा के अगरतला में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। त्रिपुरा में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन...
गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा के अगरतला में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। त्रिपुरा में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश सहित लगभग 20 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस आयोजन में देश के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और बैंकों के तीन हजार से अधिक अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देना, भाषा संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाना होगा।
इस दौरान, राजभाषा नीति के अनुकरणीय कार्यान्वयन के लिए 80 क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर राजभाषा भारती का पूर्वोत्तर विशेष अंक भी जारी किया जाएगा और दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी होगा। भाषा कार्यान्वयन में नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला एक विशेष योग सत्र भी सम्मेलन का हिस्सा हैं।





