गृह मंत्री अमित शाह असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम के द्वितीय चरण का करेंगे शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के सुधार और आजीविका...

गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के सुधार और आजीविका...
गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में जीवंत ग्राम कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के सुधार और आजीविका के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। यह विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप सुरक्षित सीमावर्ती समुदायों को बढ़ावा देता है। वित्त वर्ष 2028-29 तक चलने वाले इस योजना की लागत 6,800 करोड़ रुपये से अधिक है। इस कार्यक्रम को देश के 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सघनता आधारित और अभिसरण संचालित दृष्टिकोण के माध्यम से लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम से सीमा सुरक्षा, सीमा पार अपराधों की रोकथाम और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
गृह मंत्री भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की नतूनपुर सीमा चौकी का भी दौरा करेंगे। श्री शाह सुरक्षा व्यवस्था, अवैध अप्रवासन और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीमा पर बाड़ लगाने की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। वे बराक घाटी में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के चुनाव अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद श्री शाह त्रिपुरा के अगरतला जाएंगे और शाम को असम लौट आएंगे।
श्री शाह कल गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की वार्षिक परेड में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भव्य परेड, आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन और आंतरिक सुरक्षा में बल की सफलता पर परिचालन संबंधी जानकारी दी जाएगी। वे गुवाहाटी के पास सोनपुर के कोसुतोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।





