अमित शाह का पूर्वोत्तर दौरा: कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • whatsapp
  • Telegram
अमित शाह का पूर्वोत्तर दौरा: कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
X




गृह मंत्री अमित शाह के पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन असम में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज अमित शाह पूर्वोत्तर में पहली बार आयोजित किए जा रहे CRPF के 87वें स्थापना दिवस की वार्षिक परेड में शामिल होंगे।

वहीं, कामरूप में असम पुलिस के 10वीं बटालियन के नए मुख्यालय परिसर की आधारशिला रखेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह शुक्रवार रात ही अगरतला से गुवाहाटी पहुंच गए थे।

यहां मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया।


Next Story
Share it