इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इजराइल यात्रा को ऐतिहासिक बताया

  • whatsapp
  • Telegram
इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इजराइल यात्रा को ऐतिहासिक बताया
X






इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा ऐतिहासिक सिद्ध होगी। आज यरुशलम में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वार्ता के अलावा, श्री मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे और इजराइल की

संसद (क्नेसेट) को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2017 में इजराइल की यात्रा की थी, तब उन्होंने श्री नेतन्याहू के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की नींव रखी थी। श्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि उस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Next Story
Share it