पीएम मोदी आज साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की...

X
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
ये भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। साणंद एटीएमपी संयंत्र माइक्रोन के वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क से उन्नत डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी और नैंड सेमीकंडक्टर वेफर्स को तैयार मेमोरी और स्टोरेज उत्पादों में परिवर्तित करेगा।
इससे वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में भारत को एक विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित करना पीएम की प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है।
Next Story





