ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

  • whatsapp
  • Telegram
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
X




ईरान और इजराइली संघर्ष का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है। इजराइली और अमेरिकी सैन्य हमले के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि मध्य पूर्व में उत्पन्न तनाव के कारण पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की समय-सारणी में बदलाव हो सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।

एयरपोर्ट के मुताबिक कई उड़ानों के रुट में बदले गए और कुछ को डायवर्ट या कैंसिल कर दिया गया है। पोस्ट के जरिए यात्रियों से अनुरोध किया कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर निकलने से पहले यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर अपनी यात्रा से जुड़ा अपडेट ले सकते हैं।

Next Story
Share it