विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की कुवैत के विदेश मंत्री से बात

  • whatsapp
  • Telegram
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की कुवैत के विदेश मंत्री से बात
X




भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से बात की।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि कुवैत के विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान उन्होंने कुवैत की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने तनाव बढ़ने पर भारत की चिंता को रेखांकित किया। विदेश मंत्री ने भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके आश्वासन की सराहना की।

Next Story
Share it