भूटान के विदेश और बाहरी व्‍यापार मंत्री और माल्टा के उप प्रधानमंत्री नई दिल्ली पहुंचे

  • whatsapp
  • Telegram
भूटान के विदेश और बाहरी व्‍यापार मंत्री और माल्टा के उप प्रधानमंत्री नई दिल्ली पहुंचे
X



भूटान के विदेश और बाहरी व्‍यापार मंत्री दीना नाथ धुंग्येल और माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री और पर्याटन मंत्री इयान बोर्ग आज नई दिल्ली पहुंचे। वे 11वें रायसीना डायलॉग में भाग लेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और भूटान के बीच साझेदारी प्रगाढ आपसी भरोसे और सदभावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि श्री दीना नाथ की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मज़बूत होंगे।

श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत और माल्टा के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं, जो लोगों के बीच मज़बूत रिश्तों पर आधारित हैं।

Next Story
Share it