फिनलैंड के राष्ट्रपति आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

  • whatsapp
  • Telegram
फिनलैंड के राष्ट्रपति आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
X




फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वे आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों देशों के बीच कई समझौतों के आदान-प्रदान की संभावना है।

शाम को राष्ट्रपति स्टब, राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

Next Story
Share it